क्या है पुरुष बांझपन? (Male Infertility

आमतौर पर किसी दंपत्ति के संतान सुख न पाने का दोष महिला को ही दिया जाता है, लेकिन संतान पाने के लिए महिला और पुरूष दोनों का सेहतमंद होना आवश्यक होता है, अगर उनमें से कोई एक भी सेहतमंद नहीं है, तो उन्हें संतान सुख नहीं मिल पाता है।  इस समस्या को मेडिकल भाषा में इनफर्टिलिटी कहा जाता है। इनफर्टिलिटी की समस्या पुरूष और महिला दोनों को हो सकती है। पुरूषों को होने वाले बांझपन को मेल इनफर्टिलिटी (Male Infertility) कहा जाता है।
अगर आपको भी मेल इनफर्टिलिटी के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो इस लेख को ज़रुर पढ़े क्योंकि हमने इस लेख में पुरूष बांझपन क्या है और  पुरूष बांझपन के लक्षण, पुरूष बांझपन का इलाज इत्यादि के बारे में सभी जानकारी दी है।

क्या है पुरुष बांझपन? (Male Infertility- in Hindi)

किसी पुरूष के पिता न बनने की स्थिति को मेल इनफर्टिलिटी कहा जाता है। जिसे आम भाषा में पुरूष बांझपन कहा जाता है। जब किसी पुरूष के गुप्त अंग पर्याप्त मात्रा में स्पर्म को उत्पन्न नहीं कर पाता है, तो इसके परिणामस्वरूप वे दंपत्ति संतान सुख से वंचित रह जाते हैं।
यदि कोई पुरूष पिता नहीं बन पाता है, तो उसे सबसे पहले डॉक्टर से अपने स्वास्थ की अच्छी तरह से जांच करानी चाहिए ताकि इसके सटिक कारण का पता लगाया जा सके।

क्या आप जानते हैं कि आपके बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान के तौर-तरीकों से आपकी फर्टिलिटी पर फर्क पड़ रहा है? इन दिनों स्पर्म काउंट में तेजी से गिरावट आ रही है जोकि चिंता का विषय है..और यह गिरावट वैश्विक तौर पर है। 
डॉक्टरों के मुताबिक, 30 साल पहले एक भारतीय पुरुष में एक मिलीलीटर सीमन में 60 मिलियन स्पर्म होते थे, लेकिन अब यह घटकर 20 मिलियन पर मिलीलीटर (20 million per ml) जा पहुंचे हैं।

इसके लिए कई चीज़ें ज़िम्मेदार हैं, जिनमें से एक बढ़ता वायु प्रदूषण भी है। इसके अलावा खतरनाक केमिकल्स और पेस्टिसाइड्स का बढ़ता इस्तेमाल भी घटते स्पर्म काउंट के लिए ज़िम्मेदार हैं, लेकिन सबसे ज़्यादा असर बदलते लाइफस्टाइल का है। स्मोकिंग, टेंशन, गैजट्स का इस्तेमाल, घंटों तक काम करना और मोटापा जैसे कुछ ऐसे फैक्टर हैं, जिनकी वजह से स्पर्म काउंट न सिर्फ घट रहा है, बल्कि स्पर्म की क्वॉलिटी और उसके फंक्शन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

पुरूष बांझपन के कितने प्रकार होते हैं? (Types of Male Infertility- in Hindi)

पुरूष बांझपन मुख्य रूप से 3 प्रकार होते हैं, जो इस प्रकार हैं-
  1. (स्पर्म) कम शुक्राणु गिनती होने से पुरूष बांझपन का होना
  2. स्पर्म की गुणवत्ता का खराब होने से पुरूष बांझपन का होना
  3. स्पर्म का असमान आकार होने से पुरूष बांझपन का होना


  1. पुरूष बांझपन के लक्षण (Symptoms of Male Infertility- in Hindi)

    पुरूष बांझपन के लक्षण कई तरह के होते हैं, जो इस प्रकार हैं-
    • वीर्य (सीमेन) से कम मात्रा में स्पर्म का निकलना
    • स्पर्म के बाहर निकलने में समस्या होना भी पुरूष बांझन के मुख लक्षणों में से एक है
    • यौनिक क्रिया की इच्छा का कम होना
    • अंडकोष में दर्द या सूजन होना
    • चेहरे और शरीर पर बालों का कम होना

      पुरूष बांझपन का उपचार कैसे किया जा सकता है? (Treatment of Male Infertility- in Hindi)

      पुरूष बांझपन का उपचार कई तरीकों जैसे सर्जरी, हॉर्मोन उपचार, संक्रमण का इलाज, संभोग करने की समस्या का उपचार इत्यादि के द्वारा किया जाता है।
      बांझपन का उपचार के तरीकों की संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है-
      1. परामर्श लेना; परामर्श और दवाईयों के द्वारा यौनिक क्रियाओं से संबंधित समस्याओं जैसे शीघ्रपतन या स्तंभन दोष इत्यादि का निवारण संभव है।
      2. एंटी-बायोटिक दवाईयों का सेवन कराना; एंटी-बायोटिक दवाईयों का सेवन रिप्रोडक्टिव ट्रैक के संक्रमण को ठीक करने के लिए किया जा सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ये इनफर्टिलिटी समस्या में भी कारगर साबित हों।
        यह मुख्य रूप से बांझपन की दवा साबित होती है।
      3. हॉर्मोन उपचार कराना; यदि इनफर्लिटी का कारण हॉर्मोन असंतुलन होता है, तो डॉक्टर उस पुरूष को कुछ दवाईयां और हॉर्मोन पुन:स्थापन की सलाह देते हैं। यह उसकी बांझपन की दवा होती हैं।
      4. सर्जरी कराना; मेल इनफर्टिलिटी से पीड़ित पुरूष को सर्जरी कराने की सलाह डॉक्टर उस स्थिति में देते हैं, जब उसका इलाज किसी अन्य तरीकों जैसे परामर्श, हॉर्मोन उपचार, दवाई इत्यादि से नहीं हो पाता है।
      इस स्थिति में आईसीएसआई  (ICSI) सर्जरी की जाती है, जो बांझपन का उपचार करने में करागर साबित होती है।

      पुरूष बांझपन के इलाज की लागत (Cost of Male Infertility Treatment- in Hindi)

      जैसा कि ऊपर स्पष्ट किया गया है कि पुरूष बांझपन का इलाज कई तरीकों से किया जा सकता है। जब इस समस्या का इलाज अन्य तरीकों के द्वारा संभव नहीं हो पाता है, तब पुरूष बांझपन का समाधान केवल आईसीएसआई (ICSI) के द्वारा ही संभव होता है। चूंकि, अधिकांश पुरूष आईसीएसआई सर्जरी की लागत को लेकर दुविधा में रहते हैं, तो वह इसे कराने से हिचकते हैं। लेकिन, आईसीएसआई सर्जरी एक किफायदी सर्जरी है, जिसकी औसतन लागत 80,000 से 1.5 लाख रूपये तक ही होती है।
      आईसीएसआई सर्जरी की लागत कई सारे तत्वों पर निर्भर करती है, जो इस प्रकार हैं-
      1. अस्पताल
      2. पुरूष के स्वास्थ की स्थिति
      3. इलाज का तरीका
      4. डॉक्टर का अनुभव
      आज कल पुरूष बांझपन या मेल इनफर्टिलिटी की समस्या काफी फैल रही है, जो मुख्य रूप से आनुवंशिक समस्या, गुप्त अगं में चोट लगना, बाहर के खान-पान, नशीले पदार्थ जैसे शराब और ध्रूमपान इत्यादि का सेवन करने से होती है। चूंकि, उन्हें इस समस्या के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है, इसलिए वे बांझपन का इलाज सही तरीके से नहीं करा पाते हैं।
      अगर आप या आपके जान-पहचान में कोई पुरूष इस समस्या से पीड़ित है, तो अतिशीघ्र इसके विशेषज्ञ से मिलें और इसका इलाज कराएं।

Comments